इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, 2000 से ज्यादा एक्टिव केस, देखें राज्यवार लिस्ट

इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, 2000 से ज्यादा एक्टिव केस, देखें राज्यवार लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग 205 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 9 लाख 00 हजार 306 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 45693 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2322 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 55 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 162 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 62 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 2547 मामले हैं। इनमें से 77 मामलों की पुष्टि के लिए अभी राज्‍य सरकार के आंकड़ों की प्रतीक्षा की जा रही है। 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 478 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक बढ़ोतरी तमिलनाडु में हुई है जहां 75 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद, यूपी और राजस्‍थान में 59-59 में नए मामले, बंगाल में 10, तेलंगाना में 51 और आंध्र प्रदेश में 46 नए मामले सामने आए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की वेबसाइट के अनुसार दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्‍या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महाराष्‍ट्र में अब भी कंन्‍फर्म मरीजों की संख्‍या 335 जबकि दिल्‍ली में 219 बताई जा रही है। हालांकि खुद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 अप्रैल को मीडिया को बताया कि दिल्‍ली में कोरोना के कन्‍फर्म मरीजों की संख्‍या 384 है। दूसरी ओर महाराष्‍ट्र सरकार के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वहां कन्‍फर्म मरीजों की संख्‍या 416 के पार जा चुकी है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

132

1

1

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

10

0

0

अरुणाचल प्रदेश

1

0

0

असम

16

0

0

बिहार

29

0

1

चंडीगढ़ 

18

0

0

छत्तीसगढ़

9

3

0

दिल्ली

219

8

4

गोवा

6

0

0

गुजरात 

95

10

8

हरियाणा

49

24

0

हिमाचल प्रदेश 

6

1

1

जम्मू एंड कश्मीर 

75

3

2

झारखंड़

2

0

0

कर्नाटक

124

10

3

केरल

286

27

2

लद्दाख

14

3

0

मध्य प्रदेश 

104

0

6

महाराष्ट्र 

335

42

16

मणिपुर

2

0

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

5

0

0

पुुडुचेरी

5

1

0

पंजाब

48

1

5

राजस्थान

167

3

0

तमिलनाडु

309

6

1

तेलांगना

158

1

7

उत्तराखंड

10

2

0

उत्तर प्रदेश 

172

14

2

वेस्ट बंगाल

63

3

3

भारत में कुल मामले

2470

163

62

 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ता तापमान खत्म करेगा कोरोना वायरस, जानें क्या कहती है रिसर्च

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।